-
फ्रेश दिखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक कम्प्यूटर के सामने बैठने वालों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद खिड़की के बाहर या देखना चाहिए व आंखों की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना चाहिए, इससे आंखों को आराम मिलता है।
- चेहरे पर मास्क लगाने से चेहरे की त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। इससे चेहरा सुंदर होता है व स्किन टाइट होती है और झुर्रियां भी कम होती जाती हैं।
- स्नान करने से भी चेहरे पर रौनक आती है। हालांकि 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी त्वचा की नमी घटती है। गर्म पानी से देर तक नहाने से त्वचा पर लाल धब्बे भी पड़ सकते हैं।
- दिनभर की थकान उतारने में ताजा हवा मदद करती है। थोड़ी देर चलना या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से भी चेहरे पर रौनक आती है। ब्रिटेन की एसेक्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक इससे इंसान हल्का भी महसूस करता है। नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है।
- त्वचा की सफाई के लिए कभी-कभी कच्चा प्याज खाना चेहरे के लिए अच्छा होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों के कम होने में भी मदद मिलती है