Skin care in Hindi

रात के समय इन उपायों से हमेशा दिखेंगे जवां और सुन्दर तो करे ये आसान उपाए

दिन भर चेहरे पर मेकअप रखने से त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में रात के समय त्वचा के छिद्र खुलें, इसके लिए जरूरी है कि आप मेकअप जरूर हटाएं। इससे त्वचा लंबे समय तक सेहतमंद रहती है। त्वचा पर क्लींजर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें की क्लींजर सल्फेट रहित ही हो। क्लींजिंग के लिए आप गुलाब जल या कच्चे दूध का उपयोग भी घरेलू ‌नुस्खों के रूप में कर सकते हैं। सोने से पहले त्वचा पर टोनर का इस्तेमाल बिना जरूरत के न ही करें। टोनर में एल्कोहल होता है जो त्वचा को रूखा कर देता है।आंखों के नीचे कालापन दूर करने के लिए सोने से पहले अंडर आइ क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे अंडर आइ हिस्से पर रक्त संचार अच्छा रहता है और झुर्रियां नहीं पड़तीं।
त्वचा की नमीं बनी रहे इसलिए सोने से पहले अच्छे माश्चुराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। रात में सोने से पहले कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों पर टी बैग रखने या घर के बने किसी पैक का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।बहुत रूखी त्वचा है तो रोज सोने से पहले त्वचा पर छाछ और आम मिलाकर लगाएं। दही के साथ फलों के पैक से त्वचा को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। बफ्ते में एक बार ऐसा जरूर करें।

आप को यह जानकारी अच्छी लगी है तो शेयर जरुर करेे  धन्ययवाद

Published by souravvishwakarma

my blogs about health fitness and life style

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free